ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी, श्रद्धांजलि द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबूजी कल्याण सिंह

पुण्य तिथि पर बाबूजी कल्याण सिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल स्व, कल्याण सिंह बाबूजी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सभी।भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व, कल्याण सिंह बाबूजी कुशल प्रशासक व रामभक्त थे। उन्होंने भगवान श्रीराम के कार्य में देरी नही की। राम मंदिर के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग का कोई मोल नही है। बाबूजी रामभक्त थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, दीपक गुप्ता चेयरमैन, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, शिवम जाटव, गौरव गुप्ता, सचिन सोलंकी, मनोज कुमार ने स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Deepak

Related Articles

Back to top button