ब्रेकिंग न्यूज़

सावन के सातवां सोमवार को जलाभिषेक को उमड़े शिव भक्त, हर हर महादेव के जयघोष की रही गूंज

प्रचीन शिव मंदिर पर बेलपत्र व धतूरा अर्पित कर मांगी मनौती

कासगंज/अमांपुर। के प्रचीन शिव मंदिर पर सावन माह के सातवें सोमवार को शिवभक्तों ने भारी उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना की। प्रातःकाल से ही हर महादेव, बम बम भोल और जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, मेवा, फल, आदि लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव को अर्पित किए। हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंजते रहे। श्रद्धालु शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते नजर आए। भोलेनाथ के भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक एवं पूजन भी किया। सुबह से ही प्रचीन शिव मंदिर के बाहर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं कस्बा के देवी मंदिर, साई बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, राधा-कृष्ण सहित आदि मंदिरों में भी श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना की।

Related Articles

Back to top button