ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर अलीगढ़ पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

हिन्दू गौरव दिवस मनाया गया

कासगंज/ न्यौली। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर अलीगढ़ में आयोजित हिन्दू गौरव दिवस में सम्मिलित होने के लिए नगरिया मण्डल से 15 बसों के द्वारा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में प्रस्थान किया। सभी बसों को मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर नगरिया से रवाना किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह ने हिंदुत्व के लिये वह अविस्मरणीय कार्य किया है जिसके लिए उनको हिन्दू समाज हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अनुज चौहान,अतुल सोलंकी, धीर सिंह राठौर, ज्ञानेन्द्र चौहान, शक्तिकेन्द्र संयोजक संजय बघेल, नीरज रघुवंशी, रामबहादुर गौर, बूथ अध्यक्ष मनोज राघव, राजीव कुमार, जुगेंद्र कश्यप, दीपक कुमार सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button