शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा का हुआ शुभारंभ।
बनूपुरा के श्रीदेवर्षी महाराज आश्रम में शिव महापुराण कथा की अमृतमयी वर्षा का हुआ शुभारंभ

अमांपुर । क्षेत्र के बनूपुरा के श्री देवर्षी महाराज आश्रम में सावन माह के अवसर पर संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा की अमृतमयी वर्षा का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ कलश पूजन के साथ हुआ। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। वातावरण भगवान शिव, हर हर महादेव, श्रीकृष्ण, जय श्रीराम के जय जयकारों से गूंजायमान हो उठा। दोपहर 2 बजे से कथास्थल पर विधि विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ आयोजक मंडल ने दीप प्रज्वलित कर एवं व्यास पूजन कर किया। आयोजकों ने कथावाचक आचार्य शैलेश चतुर्वेदी व श्रीधाम वृन्दावन के कलाकारों का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान किया। सरस्वती वंदना व श्री हनुमान चालीसा के साथ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तदुपरांत कथावाचक आचार्य शैलेश चतुर्वेदी ने कथा का वचन शुरू किया। प्रथम दिन कथावाचक ने भक्त ज्ञान व वैराग्य की महिमा का मार्मिक वर्णन किया। इस अवसर पर पंडित रमेश चंद्र पांडेय, आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय, बाबा धर्मदास महाराज, प्रधान राकेश यादव, पूर्व प्रधान सत्येन्द्र यादव, सुरेश यादव, उदयवीर यादव, आचार्य रामखिलाड़ी उपाध्याय, डाॅ पवन माथुर, आकाश गुप्ता सर्राफ, अनुपम पांडेय, अकित यादव, अंशुल यादव, प्रशांत सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


