ब्रेकिंग न्यूज़

एसएन पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

मेहंदी प्रतियोगिता में परी, रागिनी और आकांक्षा ने मारी बाजी

कासगंज/अमांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कस्बा के एसएन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से अपनी कलात्मक और रचनात्मक का परिचय दिया।यह प्रतियोगिता स्कूल में संचालित रेड, ग्रीन, ब्लू और यलों हाउस के बीच हुई। जिसमें प्रथम स्थान पर परी क्लास 8 रेड हाउस, द्वितीय स्थान पर रागिनी क्लास 10 यलो हाउस एवं तृतीय स्थान पर आकांक्षा क्लास 9 ब्लू हाउस ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इसका निर्णय प्रधानाचार्य अजय अटल ने किया। डा. गीता वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में आत्मविश्वास आता है। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं को प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, गीता राजपूत, डायरेक्टर पंकज राजपूत ने पुरस्कृत किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button