कासगंज: तुलसी संगोष्ठी आयोजित, बोले धर्माचार्य-सूकरक्षेत्र की धरा पर ही पैदा हुए थे तुलसीदास

कासगंज/ सोरों तीर्थ नगरी में तुलसी जयंती के अवसर पर श्री नरहरि ज्योतिष शोध संस्थान द्वारा बस स्टैंड रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तुलसी संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्वानों ने सर्वसम्मति से सूकरक्षेत्र की पावन धरा को ही विभिन्न पौराणिक साक्ष्यों व शोधपत्रों के आधार पर संत शिरोमणि तुलसीदास की जन्मभूमि बताया। तुलसी संगोष्ठी का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने तुलसीदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी द्वारा रचित मूल राम चरित मानस में सूकरक्षेत्र सम्बन्धी तमाम प्रमाणों को गीता प्रेस ने हटाकर मानस की चौपाइयों से छेड़छाड़ की है अब शीघ्र ही सूकरक्षेत्र से शीघ्र ही राम चरित मानस का प्रकाशन आरम्भ कराया जाएगा। केए कॉलेज के वरिष्ठ हिंदी प्रवक्ता डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि तुलसीदास जी का बचपन अपार कष्टों के बीच बीता, गुरु नरहरि के सानिध्य ने उन्हें राम कथा का कुशल प्रवक्ता बना दिया, गृहस्थ जीवन से विरक्ति के बाद उन्होंने घर त्याग कर यमुना के जंगल में राजापुर बसाया, इसके तमाम प्रमाण उनकी रचनाओं व मुगल ब्रिटिश कालीन गजेटीयर्स में मौजूद हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष केएपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार रुस्तगी ने कहा कि सोरों जी के विलक्षण प्रतिभा के धनी संत तुलसीदास ने दिव्य ग्रंथ मानस सहित अनेक पुस्तकों की रचना की है, जिनका अध्ययन आज की पीढ़ी को अवश्य करना चाहिए जिनसे ज्ञान, भक्ति व कर्तव्यनिष्ठा की सीख मिल सके।गोष्ठी का संचालन करते हुए शोध संस्थान के अध्यक्ष आचार्य शुभम मिश्र ने कहा कि मानसकार गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म भूमि सोरों शूकर क्षेत्र ही है इसके अकाट्य प्रमाण संस्थान के पास हैं। गंगा सभा अध्यक्ष सुनील तिवारी ने तुलसी को महान संत बताते हुए उनकी जन्मभूमि सोरोंजी को विवादों में न घसीटने की अपील की। तुलसी दास जी पर अनेक शोध कार्य करने वाले व शोधपरक पुस्तकों की रचना करने वाले डॉ आरके दीक्षित, डा. प्रभाकर पाराशरी , उमेश पाठक , डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, मुकुल मान सिंह का कार्यक्रम में शाल उड़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जेएलएन कॉलेज एटा के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना आरबीएस कॉलेज आगरा की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह इंडियन ओवरसीज बैंक की हिंदी अधिकारी डा. पूनम तिवारी एसडीएम पंकज कुमार, डॉ. प्रभाकर पाराशरी, डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, गंगा सभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, सुरेश चंद्र त्रिवेदी,राव मुकुल मान सिंह, नवनीत पाराशर, राहुल भारद्वाज, उमेश पाठक, भूपेश शर्मा, अशोक पांडे, अरविंद तिवारी, संतोष फरसेवार, योगेश चौधरी, सतीश चौधरी,विनोद चौधरी,राधे आदि रहे।
Subscribe to my channel


