ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: काग्रेंस उम्मीदवार बनने के लिए निकाली रैली हुआ जगह जगह स्वागत, काग्रेंस जिलाध्यक्ष को सौपा आवेदन फॉर्म

रैली में समर्थकों ने जोशीले नारे जमकर लगाए

दुर्ग। भिलाई शहर के निजामी चौक ,बाबा फरीद नगर से अजहर अली अधिवक्ता वैशाली नगर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के रूप में उम्मीदवार बनने हेतु आवेदन करने के लिए अपने साथियों के साथ एकत्रित हुए। जहां रैली मे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ निजामी चौक फरीदनगर ,गणेश चौक कृष्णा नगर, ईदगाह चौक अय्यप्पा नगर एवं राजेंद्र प्रसाद चौक, सुपेला भ्रमण किया गया। इस दौरान समर्थकों ने जोशीले लगातें हुए बोलें हमारा विधायक कैसा हो अजहर अली जैसा हो जैसे नारे लगाएं। यात्रा मे समर्थकों ने फूल गुच्छ देकर अजहर अली का सम्मान किया। और हौसला बढ़ाते हुए दुआएं दी तथा दलबल ने कांग्रेस की टोपी पहनकर तथा हाथों में कांग्रेस के झंडा लेकर साथ में यात्रा की। इसके बाद में अजहर अली एडवोकेट ने अपने साथियों के साथ जाकर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपना कांग्रेस प्रत्याशी के वैशाली नगर विधानसभा विधायक के रुप में चयन हेतु आवेदन फॉर्म सौंपा।

Deepak

Related Articles

Back to top button