ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

कासगंज/न्यौली। चन्द्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा खुशी का इजहार स्थानीय स्टेट बैंक के सामने किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर देश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि की बधाई दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में इसरो ने जो अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है वह देश के विकास में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, लालू बघेल, विजेंद्र बघेल, रोहित साहू, रंजीत यादव, इंतजार अहमद , पवन चोपड़ा, बृजेश यादव सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button