ब्रेकिंग न्यूज़

चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग से झूम उठे अमांपुर वासी

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर अमांपुर में बांटी मिठाई

कासगंज/अमांपुर। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने पर कस्बा वासी भी पीछे नहीं थे। विश्व के एतिहासिक पल को हर किसी ने खुशियों बीच जीया। चन्द्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर लोगों ने आतिशबाजी चलाकर और मिष्ठान्न वितरित कर खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़ो की धुन पर खुशी में लोग झूम उठे। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए खुशिया मनाई। इस मौके पर विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, धीरज गुप्ता, यतेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, अरबाज खान, शकील खान, रियाज खान, शाहरुख खान, दीपक सोलंकी, ओमप्रकाश चौहान, सुनील सोलंकी आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

अमांपुर। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैम्प कार्यालय में स्क्रीन पर चन्द्रयान -3 की सफल लैंडिंग का नजारा देख रहे भाजपाई खुशी से झूम उठे। भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, नगर संघचालक राकेश पाराशर, विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दरवेश जाटव, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, लक्ष्मण सिंह ओपरेटर, शिव सिंह, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, मुकेश वर्मा, दिनेश वर्मा, राजकुमार लोधी, संजय वर्मा, भीमसेन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button