ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई:तीज मिलन में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण क्वीन बनी चंद्रप्रभा

भिलाई/भिलाई शहर के टाउनशिप सेक्टर 7 कुर्मी भवन में उड़ान एक मंजिल संस्था द्वारा तीज एवं सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तीज मिलन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत फिल्मी गानों पर हुए नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ श्रुतिका देवेंद्र यादव एंव ज्योति साहू भाजपा जिला महिला मोर्चा रही। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष अंजू साहू ने बताया की यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है जिसमें विभिन्न प्रकार के डांस नाटक खेलकूद आदि का आयोजन किया जाता है परंतु एक खास खास प्रतियोगिता रखी गई जिसमें महिलाओं को पत्तियों से सजाकर स्वयं को लाना था जिसमें चंद्रप्रभा विनर रही सेकंड किरण साहू एवं तृतीय करुणा साहू रही। इसी बीच ज्योति साहू ने कहा कि संस्था की बहनों से कि वह आने वाले समय में संस्था की बहनों को तीज मिलन में अपनी ओर से साड़ी भी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन किरण साहू ने किया। इस अवसर पर उत्तरा मेश्राम, लक्ष्मी साहू, माधवी साहू , धनशीला साहू, शांति साहू, चंदा रानी, ममता, अरूणा जैन, नीना जैन,आदी खेल के विजेताओं के नाम इस प्रकार है वान्या नेताम, लक्ष्मी साहू, चंद्रप्रभा साहू, कांति साहू आदि रहे।

Related Articles

Back to top button