समाधान दिवस में आई 16 शिकायते 6 का हुआ निस्तारण
उपजिलाधिकारी सहावर प्रेम नारायण संग एएसपी जितेंद्र दुबे ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सहावर प्रेम नारायण सिंह एवं एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की भीड़ रही। इस दौरान उपजिलाधिकारी सहावर प्रेम नारायण सिंह, एएसपी जितेंद्र दुबे ने फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिसमें फरियादीयों की ओर से कुल 16 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। इसमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के अधिनस्थों को निर्देश दिए गए। सभी शिकायते राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुई।
इस मौके पर थाना कोतवाली प्रभारी विशेस्वर सिंह, राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज, कस्बा इंचार्ज रवींद्र कुमार, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, लेखपाल जिकरूल हसन, लेखपाल विपिन निमेष, लेखपाल अनवर अली, लेखपाल नेत्रपाल सिंह, जेई सुबोध चौहान, अवधेश यादव, शंशाक दुबे, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर यादव, अनुरूद्र यादव, सतीश कुमार, व्रिश कुमार, अनुरूद्र बलियान, प्रेमपाल सिंह, प्रधान विकास यादव, प्रधान सुभाष चन्द्र, प्रधान रूपकिशोर, प्रधान राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


