ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में धूमधाम धाम से निकाली गई कलश यात्रा

प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा

भिलाई/भिलाई शहर के राम नगर आजाद चौक गिरजा धाम मंदिर के तत्वधान में ए एस बी एस फाउंडेशन एंव शिव बजरंग दशहरा उत्सव समिति के द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एंव बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चो का कलश प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया। समिति के द्वारा 301 कलश बच्चो के द्वारा उठाया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय एवंम तृतीय पुरस्कार देने का निर्णय लिया था। परंतु बच्चों के मेहनत को देखते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा सभी बच्चों पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेता को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राज कुमार साव, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साह, मनोज जोशी विनीत, दीपक,राजेश,विशाल जोशी अभिषेक साव, मुकेश यादव नरेश कुमार ,राम कुमार यादव जीतू ,दुबेश साहू महिला कार्यकर्ता दामिनी ,रत्ना,मीरा, उमा, रेखा,माला, खुशबु,मीना, चंद्रीका,मंजु समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button