ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नगरिया मण्डल में बनाएगी पाँच हजार नए मतदाता

नगरिया मण्डल की वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला सम्पन्न

कासगंज/न्यौली।भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की वोटर चेतना महाभियान की कार्यशाला सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवम मण्डल प्रभारी डॉ0 योगेन्द्र चौहान ने महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ0 योगेन्द्र चौहान ने कहा कि 2024 में पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक नए वोट बढ़वाने का काम करें। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि मण्डल का लक्ष्य 5000 नए मतदाता बनवाने का है इसलिए मण्डल व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ता लक्ष्य को हासिल करने लिए प्राण-पण से जुट जाएं। इस दौरान कार्यशाला में प्रमुख रूप से मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अतुल सोलंकी , अभयप्रताप सोलंकी, विक्की बघेल, धीर सिंह राठौर, अनुज चौहान,मण्डल मंत्री रामपाल साहू, ओम सिंह सागर, संजू सोलंकी, भोजराज राजपूत, दुष्यन्त चौहान, संजय बघेल, जयकुमार वर्मा सहित दर्जनों बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button