ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

कासगंज/न्यौली।सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में रक्षाबन्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर मनोज चौहान ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में छात्र-छात्राओं को बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई -बहिन के प्यार का पौराणिक व ऐतिहासिक पर्व है। उन्होंने कहा कि राखी का सम्मान केवल हिंदुओं ने ही नहीं अपितु मुसलमानों ने भी किया है जब रानी कर्मवती ने हुमायूँ के लिए राखी भेजी तो हुमायूँ अपनी सेना लेकर रानी कर्मवती के राज्य की रक्षा के लिए गया। इस दौरान डॉ0 राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, मनोज वर्मा, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, वैभव भारद्वाज, आरती चौहान, ममता कश्यप, अर्शी खान, वंशिका राघव, लवली सोलंकी, दिव्या राघव, शेजल चौहान, गरिमा मौर्य, प्राची मौर्य, शालिनी, सनी मौर्य, अंशुमान राघव, कृति चौहान आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button