ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान शिव का विवाह होते ही श्रोताओ ने की फूलों की वर्षा, पंडाल हर हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा

सज गए भोले बाबा, शिव बरात में झूमे भक्त

कासगंज/अमांपुर । बनूपुरा के देवर्षि महाराज आश्रम में चल रही संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा अमृतमयी वर्षा में आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय के तत्वावधान में भगवान शिव के विवाह का उत्साह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव का विवाह होते ही श्रोताओ के द्वारा फूलों की वर्षा की गई। पंडाल हर हर महादेव, बम-बम भोले, जय महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। शिव-पार्वती विवाह की लीला प्रस्तुत की। बरात के ढोल नगाड़े, भूत-प्रेतों का नाच देखकर ऐसा लग ही नही रहा था कि यह लीला का मंचन है। बल्कि ऐसा लग रहा था कि वास्तव में शिव भगवान की बरात जा रही है। भगवान की लीलाओं का भावनात्मक वर्णन करते हुए भगवताचार्य आचार्य शैलेश चतुर्वेदी ने भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा व्यास आचार्य शैलेश चतुर्वेदी सल्दीप ने श्रद्धालुओं को बताया कि दूल्हा बने भगवान शंकर का सुन्दर श्रंगार नंदी गणों द्वारा किया गया। ब्रम्हा, विष्ण, इंद्र सहित सभी देवता भगवान की बरात में चल रहे थे। भगवान शिव की बारात अद्भुत रही। भगवान शिव की बारात जब हिमाचल पहुंची तो माता पार्वती के माता पिता और वहां मौजूद प्रजा बारात में सम्मिलत भूूत, प्रेम, औघड़ को देखकर चकित रह गए। कथावाचक ने कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भगवान शिव सभी त्याज्य वस्तुओं को अपनाकर उसका सम्मान बढ़ाया, उन्होंने अमृत को छोड़कर विष को कमनीय पुष्पों की माला को छोड़ कर सफेद फूलो को अपनाया। इतना ही नही मेवा पकवानों को छोड़कर बेलपत्र और धतूरा से संतुष्ट होना शिव जी के परोपकारी होने का अनुकरणीय उदाहरण है। राजा हिमाचल ने बरात का खूब सत्कार किया। भगवान शिव और पार्वती का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रीमद् शिव महापुराण के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुज राघव, दिनकर राव चतुर्वेदी, गौरीशंकर शर्मा, आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, जगदीश सोलंकी, डाॅ पवन माथुर, आकाश गुप्ता सर्राफ, मनोज गुप्ता, राहुल जौहरी, रामखिलाड़ी उपाध्याय, आलोक पांडेय, सुमित कुमार, दिलीप यादव, अनुपम पांडेय, अकित यादव, अंशुल यादव, चन्द्रशेखर, मुलायम सिंह, निखिल यादव, आदेश यादव, रमन यादव, शनि गुप्ता आदि.रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button