ब्रेकिंग न्यूज़

बड़े हर्षोल्लास के साथ छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधा रक्षा का सूत्र,

कासगंज/कासगंज।शहर के सहावर गेट स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय की बेटियों ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर अपनी रक्षा का वचन लिया, एवं छात्रों ने भी अपनी श्रद्धा से उन्हे उपहार दिये,विद्यालय के प्रबन्धक संजय पुंढीर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन पवित्रता एवं भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर प्रबंधक संजय पुंढीर, प्रधानाचार्य सौरभ वर्मा, दीपक कुशवाह,अनुराग पुंढीर, प्रीती कुशवाह,गुंजन राजपूत, गोल्डी चौहान, माया देवी, सलोनी पाल आदि.रहे।

Related Articles

Back to top button