ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में राखी बंधवा मनाया रक्षाबंधन पर्व

बहिनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने रेशम के धागों के साथ अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और मस्तिष्क पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी उन्हे उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। पर्व पर बहन एवं भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। बहनें पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंच गई तो काफी संख्या में भाई भी राखी बंधवाने के लिए बहनों की ससुराल को रवाना हुए। एक दूसरे को देखकर उनके चेहरे खिल उठे। छोटे बहन-भाईयों में पर्व का सबसे अधिक उत्साह देखा गया। सुबह से ही घरों में पर्व संबंधी तैयारियां शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button