ब्रेकिंग न्यूज़

चित्रगुप्त भगवान की चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा आज कासगंज में

कासगंज/कासगंज। भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की चरण पादुका आशीर्वाद यात्रा शनिवार को मथुरा के वृंदावन स्थित चित्रगुप्त पीठ से सुबह आठ बजे प्रारंभ होकर बरेली जाने के लिए दोपहर तीन बजे कासगंज से गुजरेगी। यह जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मंडल प्रभारी अलीगढ़ नवल कुलश्रेष्ठ ने दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त महाराज की चरण पादुका आर्शीवाद यात्रा का कासगंज शहर में स्वागत किया जाएगा। शहर के कृष्ण पैलेस, प्रभु पार्क, बारहद्वारी, नगर पालिका परिषद के द्वार, त्रिवेणी संस आदि स्थानों पर पूजन किया जाएगा, आरती के बाद फूल बरसाए जाएंगे। इसके बाद यात्रा बरेली की ओर प्रस्थान कर जाएगी। उन्होंने सभी समाज बंधुओं से चित्रगुप्त भगवान की चरण पादुका आर्शीवाद यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Deepak

Related Articles

Back to top button