मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाली साक्षरता रैली
मक्खन लाल इन्टर कॉलेज के बच्चों ने साक्षरता रैली निकाली

कासगंज/अमांपुर। में साक्षरता दिवस के अंतर्गत मक्खन लाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ साक्षरता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली की शुभारंभ प्रबंधक अर्चना गर्ग व प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। साक्षरता रैली मक्खन लाल इंटर कॉलेज से शुरू होकर कस्बा के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथ में जागरूकता नारे लिखी तख्तियां एवं नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया और लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बच्चों द्वारा गूंजे घर-घर में यह नारा, पढ़ा-लिखा हो परिवार हमारा, आधी रोटी खाएंगे-स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, घर-घर विद्या दीप जलाओं, अपने बच्चे सभी पढाओं आदि नारों से अभिभावकों को प्रेरित किया। साक्षरता जागरूकता रैली कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, शिवप्रताप सिंह, कुमकुम गर्ग, हरिकिशोर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, बिजेश राठौर, सुधीर शर्मा, अनिल मोर्या, जर्नाधन तोमर, जयप्रकाश, देवेन्द्र वर्मा, लालचंद गुप्ता, विशनू वशिष्ट, आलोक चौहान, अनिल माहेश्वरी, सतीश कुमार, रन विजय, हरीश कुमार, बन्टू सविता, सतीश सविता सहित आदि रहे ।
Subscribe to my channel


