ब्रेकिंग न्यूज़

गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया घायल, दी तहरीर

मारपीट कर किया घायल

कासगंज/अमांपुर। के गांव गेदूपुरा में शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे दंबगों का विरोध करने पर दबंगों ने तीन लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने प्रार्थी की गर्भवती पत्नी को भी पीटा। गंभीर हालत में घायल ग्रामीणों का उपचार चल रहा है। रविवार को पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गेदूपुरा निवासी मंगेश पुत्र नाथूराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 31 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही दंबग धर्मेंद्र, जीतू, राजकुमार, करन सिंह और कल्लू शराब के नशे में उसके घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध करते गाली-गलौज न करने के लिए कहा। इस पर दबंगों ने उस की पिटाई करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसकी गर्भवती पत्नी भारती शर्मा और उसके चाचा सोमेन्द्र शर्मा पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी विशेस्वर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Deepak

Related Articles

Back to top button