पीसीएस-जे में चयनित होने पर प्रतीक गुप्ता का अभिनंदन किया
व्यापार मंडल ने प्रतीक गुप्ता की दी बधाई

कासगंज/अमांपुर। कस्बा का होनहार बेटा प्रतीक गुप्ता ने पीसीएस-जे की परीक्षा पास करते हुए प्रदेश में 118 वीं रैंक हासिल की है। होनहार प्रतीक गुप्ता की सफलता से कस्बा के लोग भी बेहद खुश है। कई संगठनों ने प्रतीक गुप्ता के घर जाकर सफलता पर बधाई दी। फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समाज सेविका सुलोचन गुप्ता ने कहा कि प्रतीक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में पीसीएस-जे में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि पाई है। वह और मेधावियों के लिए प्रेरणा बनेंगे। इस दौरान सुलोचना गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, सुधीर गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामौतार गुप्ता, कमल गुप्ता, बंटी गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, उमेश गुप्ता, रमन गुप्ता, उदयवीर यादव आदि रहे।
उत्तर प्रदेश उधोग मंडल के द्वारा होनहार प्रतीक गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रतीक गुप्ता बेटों के लिए प्रेरणा बने है। अन्य बेटे भी प्रतीक से प्रेरित होकर शिक्षा पर और कैरियर पर ध्यान देंगे। व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष राकेश पाराशर ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव की बात है जो समाज के बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है। बेटे के चयन से समाज के अन्य लोगों में जागृति आएगी। इस मौके पर रामनरायन मित्तल, प्रमोद गोयल, मनोज गुप्ता, देवेन्द्र पालीवाल, पीसी वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, प्रमोद गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, भोले गुप्ता, मोनू दीक्षित, राहुल जौहरी, मनोज यादव, उमाशंकर साहू, राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, अकित गुप्ता, शनिदेव गुप्ता आदि ने उन्हें फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to my channel


