ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: एएसपी जितेंद्र दुबे ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगामी त्योहारों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, जितेंद्र दुबे

कासगंज/अमांपुर । कस्बा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत शासन के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे, क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद, थाना प्रभारी विशेस्वर सिंह ने नगर के गणमान्य लोगों के साथ कस्बे के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण व भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और लोगों से चर्चा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रामनरायन मित्तल, नगर संघचालक राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, अवधेश यादव, शशांक दुबे, शीलेन्द सिंह, सतीश कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान आदि रहे।

Related Articles

Back to top button