ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई:भाजपा ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले डीएमके नेता उदयनिधि का पुतला दहन

भिलाई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र व तमिलनाडु राज्य मे डीएमके सरकार मे मंत्री के.उदयनिधि के सनातन धर्म को कोरोना,डेंगू जैसी बीमारियों से तुलना करने व धर्म को समाप्त करने के बयान का विरोध पुतल जलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भिलाई जिला युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में सिविक सेंटर के समीप पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष मिथिला जी, जिला मंत्री उपासना साहू, महामंत्री विशालदीप नायर, उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल,प्रदेश कार्य समिति सदस्य निहारिका मिश्रा,गीता विश्वकर्मा,रोहन सिंह व मनीष यादव,कोषाध्यक्ष मनीष काले,प्रचार प्रचार मंत्री राहुल झा,मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, मनोज मेश्राम, महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष ज्योति साहू व मनीष पीपरोला,मनीष साहू,केशव पासवान महिला मोर्चा से जिला महामंत्री सरला आचार्य उपाध्यक्ष प्रमिला दुबे सोशल मीडिया प्रभारी सरोज सिंह,धनलक्ष्मी मखवाना (भारती बेन), सुगंधी सोनी जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button