शिक्षक दिवस सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया
शिक्षकों ने केक काटकर किया खुशी का इजहार

दीपक कुमार। संवाददाता
कासगंज/न्यौली। सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं को सजाकर अपने कक्षाध्यापको से केक कटवाकर व उपहार देकर उनको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा व अध्यापन के लिए समर्पित रहा उनके जीवन से हमे प्रेरणा मिलती है हम सभी अपने जीवन मे उनके विचारों को आत्मसात करें तो निश्चित रूप से प्रगति पथ पर अग्रसर रहेंगे। इस अवसर पर डॉ0 राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, विकास मौर्य, मनोज वर्मा, विशाल सोलंकी, ममता कश्यप, वंशिका राघव, लवली सोलंकी, नीतू मौर्य, अर्शी खान,दिव्या राघव,आदि रहे।
Subscribe to my channel


