ब्रेकिंग न्यूज़

मेरी माटी, मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए हुई विषेश बैठक

दीपक कुमार। संवाददाता

कासगंज/न्यौली। मेरी माटी, मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की योजना बैठक सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रधान शंकरपाल, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संजू सोलंकी, ने पार्टी के प्रेरणा-पुरुष डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामप्रधानों को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित अभियान के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्राण-पण से जुट जायें। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर नए वोट बढ़वाने का काम करें। इस दौरान प्रधान मनोज सोलंकी, विजय सोलंकी, रामपाल साहू, शिवकुमार, महेश नायक , हेमसिंह, महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, अतुल सोलंकी, विक्की बघेल, अभयप्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, जयकुमार वर्मा, लक्ष्मीकांत दीक्षित, रामबहादुर , जितेन्द्र साहू, राजकुमार कश्यप, आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button