ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अमांपुर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शांति व्यवस्था को पुलिस अलर्ट

कासगंज/अमांपुर । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धर्मिक स्थलों और बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारी नजर बनाए हुए है। एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नगर में पैदल मार्च किया। नायब तहसीलदार गरिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राना, लेखपाल दीपक भारद्वाज, उपनिरीक्षक विशेस्वर सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया। नायब तहसीलदार गरिमा सिंह ने कहा कि लोग पर्व पर शांति बनाएं रखे। अपने-अपने पर्वों को दोनों समुदाय के लोग सौहार्द के साथ मनाएं। एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखे। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना ने कहा कि यदि कोई शांति व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button