संगत पंगत कायस्थ महाकुंभ परिवार मेला में शामिल होंगे कायस्थ बंधु

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बरेली में शनिवार को आयोजित होने वाले संगत पंगत कायस्थ महाकुंभ परिवार मेला में कासगंज जनपद से भी कायस्थ बंधु परिवार समेत शामिल होंगे। यह जानकारी संगठन के मंडल प्रभारी अलीगढ़ नवल कुलश्रेष्ठ, संरक्षक एडवोकेट नारायण स्वरूप सक्सेना, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया है कि महाकुंभ परिवार मेला बरेली में नैनीताल रोड स्थित मनोहर भूषण इंटर कालेज में सांय चार बजे से शुरू होगा। मेला के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की गई हैं। दो बार समाज के लोगों के साथ बैठक की जा चुकी है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग, जन संपर्क, फोन कॉल आदि के माध्यम से समाज के लोगों से मेला में शामिल होने की अपील की गई है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नावल्टी रोड स्थित नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर सभी कायस्थ बंधु एकत्रित होंगे और यहां से सभी एक साथ बरेली के लिए रवाना होंगे।
Subscribe to my channel


