ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में धूमधाम से निकला श्रीकृष्ण का डोला,नंद के आनंद भयौ जय कन्हैयालाल की

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की

कासगंज/अमांपुर । कस्बा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुरली मनोहर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य डोला गाजे बाजे और आकर्षित झांकियों के साथ नगर में धूमधाम से निकाला गया। कालेज रोड पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में राधाकृष्ण, रामदरबार, मां दुर्गा, खाटू श्याम, महाकालेश्वर की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। श्रीकृष्णा जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर बारहद्वारी, सर्राफा बाजार, तिराहा, सहावर रोड, ददवारा, गुडमंडी होते हुए श्री रामजानकी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। डोला में भगवान श्री ठाकुर जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजों की भक्तिमय धुनो पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में भगवान श्रीकृष्ण व जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तमय बन रहा था। भगवान श्रीकृष्ण के डोले का जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आरती उतार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा कस्बा जय श्रीकृष्णा, राधे गोविंद के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना, उपनिरीक्षक विशेस्वर सिंह मय पुलिस बल के साथ तैनात रहे। शोभायात्रा का संचालन आचार्य वीरीसिंह शाक्य ने किया। इस मौके पर प्रधान विकास यादव, प्रधान राकेश यादव, रामसिंह शाक्य, वीरेंद्र शाक्य, बन्टू शाक्य, हुकुम सिंह शाक्य, बादम सिंह, रूपकिशोर शाक्य, आचार्य वीरीसिंह शाक्य, रामलाल शाक्य, राधे यादव, बबलू यादव सभासद, कुसुमवीर यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, पुनीत यादव, अखंड यादव, राजेश यादव, रामखिलाड़ी उपाध्याय, अबध भारद्वाज, भूपेंद्र शाक्य, देवेन्द्र शाक्य, दीपक शाक्य, कैलाश शाक्य, अकित यादव, अंशुल यादव, धर्मवीर यादव, बिजेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अनिल यादव, राहुल शाक्य, सुरजीत शाक्य, आकाश शाक्य, वैभव शाक्य आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button