ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने बैंकों में परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने बैकों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के दिशा-निर्देश पर सीओ सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राना, उपनिरीक्षक विशेस्वर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, कस्टेबल अवधेश यादव, शशांक दुबे, अनुरूद्र यादव, शैलेन्द्र कुमार, शुभम बलियान, सतीश कुमार, सुधीर यादव, हरीश कुमार ने शुक्रवार को कस्बा में संचालित बैंकों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। पुलिस ने यहां पहुंचकर चेकिंग की। सुरक्षा व्यवस्था संबंधी उपकरण सायरन, अलार्म, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरों को देखा व बैंक के आसपास मिले संदिग्ध व्यक्तियों की भी तलाशी ली। बैंक अघिकारियों को निर्देश दिए कि वह बैंक में सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू रखें। संदिग्ध के दिखाई देने पर पुलिस को अवगत कराए।

Related Articles

Back to top button