धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जन्म होते ही बजे घंटे, गूंजे शंख
अमांपुर में धूमधाम से किया कान्हा का स्वागत

कासगंज/अमांपुर। में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व धार्मिक आयोजनों संग हर्षोउल्लास और धूमधाम से त्योहार मनाया और आर्कषक झांकिया सजाई। साथ ही भक्त भाव से कान्हा का पूजन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही सभी श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गये। घंटों और शंखनादों से चारों तरफ का वातावरण गुंजायमान हो गया। श्रीकृष्णा जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही देवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कस्बे में जगह-जगह हांडी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। रात में मंदिरों को रंग बिरंगी फूल मालाओं झालरों और आकर्षित विधुत रोशनी से सजाया गया। मंदिरों में सजाई गई झांकियां लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। जिसे देखने के लिए श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही है। वही कोतवाली परिसर में हवन-यज्ञ और धार्मिक आयोजनों संग धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।स्थित मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों फूल मालाओं और सजी झांकियां बस देखते ही बन रही थी। कस्बे के कालेज रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर, कालेज रोड स्थित छतरी वाले मंदिर, श्री रामजानकी मंदिर, श्री राधा रानी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, कालेज रोड स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, अग्रवाल चौक स्थित मथुराधीश मंदिर, इन्द्रानगर स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, जवाहर नगर स्थित ठाकुरजी मंदिर, सराफा बाजार स्थित साई बाबा मंदिर, सहित आदि मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जवाहर नगर स्थित श्री अयोध्याधीश मंदिर परिसर में सांय 8 बजे से एक शाम बांके बिहारी के नाम दिव्य संगीतमय भजनांजली कार्यक्रम में श्रीधाम वृन्दावन के कलाकारों ने देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण के भजनों एवं बधाई गीतों की प्रस्तुति दी। भजन कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते थिरकते रहे। सम्पूर्ण वातावरण कृष्ण मय हो गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जैसे ही रात्रि 12 बजे कृष्ण का जन्म होते ही घण्टे घडियाल मृदंग शंक की मधुर लहरियों व भक्तों की जय-जय कार व आतिशबाजी ने मंदिर को गुंजायमान कर दिया।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या भक्तों को फलहारी व माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विधायक हरिओम वर्मा, कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना, समाज सेवका सुलोचना गुप्ता, रामनरायन मित्तल, समाज सेवी धीरज गुप्ता, सेठ हरिओम गुप्ता, राकेश पाराशर, पुष्पेन्द वर्मा, केशवदेव गुप्ता, राधेश्याम सबिता, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता चेयरमैन, सोनू गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, गौरव गुप्ता, अनुज राघव, विशाल मित्तल, रामखिलाड़ी उपाध्याय, दीपक सोलंकी, शिवम कुमार, आयुष गुप्ता, शनिदेव गुप्ता, चिराग गुप्ता, कान्हा गुप्ता आदि रहे।
Subscribe to my channel


