
कासगंज/अमांपुर। कस्बा के सराफा बाजार, पुराने थाने के पास और शास्त्री नगर में कई भवन गिरासू हालत में है। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई। ऐ। बरसात के मौसम में इन भवनों का कोई भरोसा नहीं है कि ये कब धराशाई हो जाएं। इसलिए इन भवनों के आसपास खड़े होने से बचें। वहां से गुजरते समय भी सावधानी बरतें। बारिश के बीच जर्जर भवनों से हादसों का खतरा बना है। पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। कई जगहों पर जर्जर भवनों में परिवार रहते हैं। पूर्व में कई बार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन घटना के बाद ही सरकारी तंत्र सतर्कता दिखाता है और लोगों को मकान खाली करने या ठीक कराने को नोटिस दिया जाता है, लेकिन मानसून के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसी लापरवाही कई जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।
Subscribe to my channel


