ब्रेकिंग न्यूज़

पीसीएस(जे) में चयनित होने पर प्रतीक गुप्ता का स्वागत किया

कासगंज/अमांपुर। इन्द्रानगर में ऐसोसियेशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज में चयनित होकर अमांपुर का नाम रोशन करने वाले छात्र प्रतीक गुप्ता के घर पहुंचकर सम्मानित किया। छात्र को प्रतीक चिह्न, बुके आदि भेंट किया। इसके साथ ही परिवार को भी सम्मानित किया। प्रतीक गुप्ता की सफलता से परिवार व लोगों में खुशी का माहौल है। ह्यूमन राइट्स नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि यह नगर के लिए गौरव की बात है। बेटे ने पहले ही प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर विजय प्रकाश गुप्ता, कमल गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, राहुल जौहरी, डाॅ राजकुमार सविता, चीकू सर्राफ, गौरव गुप्ता, शशीकान्त गुप्ता आदि रहे।

Related Articles

Back to top button