ब्रेकिंग न्यूज़

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर मिट्टी एकत्रित की

काश्मीर हो या गोहाटी, अपना देश अपनी माटी के लगाए नारे

दीपक कुमार। निज संवाददाता

कासगंज/न्यौली।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपा नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा मण्डल के विभिन्न गाँवो में घर घर जाकर कार्यकर्ताओ ने मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में मिट्टी का संग्रह किया। इस दौरान प्रधानमन्त्री के सन्देश वाली शिलाफलक का ग्रामपंचायतों पर लोकार्पण किया गया तथा ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिकाओं में 75 पौधे लगाए गए। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमो में सम्मिलित रहे ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान नर कहा कि हमने आजादी के 75 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं आज देश ने विज्ञान के क्षेत्र में इतनी प्रगति की है कि हमने चन्द्रमा पर भी तिरंगा फहरा दिया है उन्होंने कहा कि जी-20 के माध्यम से हमने दुनिया के देशों को भारत की समृद्धशाली विरासत से अवगत कराया है। उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि देश भर के गांवों से जो मिट्टी एकत्रित होकर जाएगी उससे कर्तव्यपथ दिल्ली पर एक विशाल अमृत वाटिका तैयार की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान शंकरपाल, मनोज राघव , प्रियंका भारती, नीरज रघुवंशी, प्रधान रामपाल साहू, बृजेश साहू, श्यामू सोलंकी, रामू सोलंकी, शिवम चौहान, अम्बुज मिश्रा, प्रधान प्रवीन यादव,चन्द्रशेखर साहू, धीर सिंह राठौर, प्रधान सत्येन्द्र बघेल, खुशीराम कश्यप, अमित राठौर, केशव राजपूत, टीकम सिंह , तेजपाल वर्मा, जयकुमार वर्मा, हिम्मत सिंह राजपूत, भोजराज राजपूत, संजय अहेरिया आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button