ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: मौजमपुर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कासगंज/न्यौली। के क्षेत्र मौजमपुर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी_कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मोहित गौर ने फीता काटकर किया। सोनू म्यूजिकल पार्टी अलीगढ़ एवं कृष्ण सुदामा भगवान भोलेनाथ एवं वीर बजरंगी की झांकियां प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मोहित गौर ने कहा कि हम सभी ग्राम वासियों को आपस में मिलकर प्यार से रहना चाहिए एवं भगवान श्री कृष्ण के शिक्षाओं को उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर अभय प्रताप जी अध्यक्ष सहकारी समिति नगरिया, ग्राम मौजमपुर के प्रधान रतनलाल दिवाकर जी, पूर्व प्रधान जितेंद्र बघेल जी, कमलेंद्र सिंह सोनू जी, अनिल कुमार जी,मुन्नालालजी ,किशन सिंह जी, राजेश सिंह,विनय सिंह,राहुल दिवाकर,आदि रहे।

Related Articles

Back to top button