ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में नगर पंचायत ने चलाया एक मुठ्ठी मिट्टी-चावल अभियान

अमांपुर में नगर पंचायत ने बाजारों में जाकर मुठ्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर चावल संग्रह किया

कासगंज/अमांपुर। कस्बे में नगर पंचायत के द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अंतर्गत कस्बे के मुहल्लों और बाजारों में भ्रमण कर एक मुठ्ठी मिट्टी-चावल का संग्रह किया। मिट्टी-चावल संग्रह में नगर पंचायत कर्मियों में उत्साह रहा। सरकार मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम किया गया। इसमें जनता को जोड़कर घर-घर जाकर मुठ्ठी भर मिट्टी या चुटकी भर चावल प्राप्त कर अमृत कलश में एकत्र किये गये। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, ओमकार यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, शिवम शर्मा, हिमाचल, महाराज सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button