ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स ने पादाधिकारियों को दिए प्रमाण पत्र

दीपक जोशी।अमांपुर

कासगंज/अमांपुर में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स की समीक्षा की बैठक शंकर गेस्ट हाउस में आहूत की गई। जिसमें सभी पादाधिकारियों को आई कार्ड और मनोनीत प्रमाण पत्र वितरण किए गए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम का संचालन कमल गुप्ता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष सम्भव जैन, जिलाध्यक्ष हाथरस शैलेन्द्र सांवरिया, जिला प्रशासनिक प्रमुख ललित नारायण, मीडिया सचिव सत्यनारायण वार्ष्णेय ने समीक्षा बैठक में एसोसिएशन के द्वारा आगामी सेवा भावी कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने ऐसोसियेशन के कार्यक्रमों में सभी से अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महासचिव प्रमोद गुप्ता, कमल गुप्ता, आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय, पुष्पेन्द वर्मा भट्टा, डाॅ राजकुमार सबिता, पंकज भारद्वाज, राहुल जौहरी, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, गौरव मिश्रा, नरायन साहू, डाॅ राघवेन्द्र, आचार्य विनय प्रताप सिंह, नगर मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, विशाल मित्तल, आशुतोष सबिता, हनी गर्ग सभासद, देवेश गुप्ता, भूरे वर्मा, मोहित गुप्ता, हर्ष चौहान आदि रहे।

Related Articles

Back to top button