ब्रेकिंग न्यूज़

लखमीपुर प्रथामिक विद्यालय के बाल अध्यक्ष हिमांशु और बाल उपाध्यक्ष तान्या चुनी गई

लखमीपुर विद्यालय में हुआ बाल सभा

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र लखमीपुर प्रथामिक विद्यालय में बाल सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में बच्चों को सक्रिय बनाने हेतु बाल सभा गठित की गई। इसमें बाल अध्यक्ष हिमांशु, बाल उपाध्यक्ष तान्या, शिक्षा मंत्री दीक्षा, उपशिक्षा मंत्री पलक, सुरक्षा मंत्री वर्षा, उपसुरक्षा मंत्री गुंजन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री केजल, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपमंत्री निशा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री कांति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता उपमंत्री कल्पना, खाद्य एवं पोषण मंत्री शशिकांत, खाद्य एवं पोषण उपमंत्री राहुल, योजना मंत्री डाॅली, योजना उप मंत्री अर्चना, संचार एवं प्रसार मंत्री ध्रुवकांत, संचार व प्रसार उपमंत्री दिनेश को चुना गया। इनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापिका सुनीता यादव ने कहा कि लखमीपुर माध्यमिक विद्यालय में बाल सभा गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसको लेकर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया। विद्यालय में 15 मंत्रियों का मंत्रिमंडल गठित किया गया तथा उनको उनके कर्तव्य बताए गए और शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधान सुभाष वर्मा, पंचायत सचिव वेदप्रकाश, प्रधानाध्यापक सुनीता यादव, सहायक अध्यापिका लकी चौधरी, प्रियंका अग्रवाल, ममता तिवारी, गिरिराज किशोर वर्मा, राहुल वर्मा, अशोक गुप्ता, प्रेम सिंह वर्मा, आकाश आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button