ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर मिडिया विभाग की ज़िम्मेदारी अहम -जय प्रकाश याद

भिलाई– भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई मीडिया विभाग की बैठक भिलाई आ रही भाजपा परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन में आहूत की गई।जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की खुशहाली और तरक्की के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। भ्रष्ट भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का हम सबका संकल्प, दंतेवाड़ा से यात्रा का आगाज है।बैठक में भिलाई भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रभारी जयप्रकाश यादव ने आगामी परिवर्तन यात्रा में वातावरण निर्माण हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा के उद्देश्य के प्रचार प्रसार हेतु कार्य विभाजन किया! जन-जन तक परिर्वतन यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार हो इसकी ज़िम्मेदारी आप सभी पर है। आगे जय प्रकाश यादव ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिये और छत्तीसगढ़ में सुशासन लाने के लिए, प्रदेशवासियों के भविष्य को संवारने के लिए इस अत्याचारी, अन्यायी भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंके। जनता का विश्वास और आशीर्वाद भाजपा के साथ है। जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में सभी तरह के अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव एप का कनेक्शन भिलाई तक है। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के मीडिया प्रभारी अमित आहूजा ने भी संबोधित किया । इस आवश्यक बैठक में प्रमुख रूप से योगेंद्र सिंह ,जयप्रकाश यादव, अमित पाहुजा ,अखिलेश वर्मा ,श्वेता यादव ,रीना नैयर,विश्वरंजन सिंह,विजय शुक्ला,राजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button