प्रधानमन्त्री मोदी के 73 वें जन्मदिन पर नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना से किया पूजा पाठ
मोदी आज ग्लोबल लीडर बन चुके हैं:चौहान

दीपक कुमार। निज संवाददाता
कासगंज/न्यौली देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 73 वां जन्मदिन नगरिया मण्डल के सभी 13 शक्तिकेन्द्रों पर मन्दिरों में पूजा पाठ के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रातः बेला में मंदिरों में पहुँचकर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना हेतु पूजा पाठ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि आज मोदी केवल भारत के प्रधानमंत्री ही नहीं है वे अपने कार्यकलापों व सही समय पर सही निर्णय की क्षमता के चलते ग्लोबल लीडर के रूप में दुनियां देख रही है इसलिए वे आज पूरी दुनियाँ के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बन चुके हैं। इस दौरान विभिन्न शक्तिकेन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानन्द सोलंकी, मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, विक्की बघेल, अनुज चौहान, धीर सिंह राठौर,रवि चोपड़ा, रामू सोलंकी,श्यामू सोलंकी, वीरेश, महावीर बघेल, कर्मवीर सोलंकी, शिवम चौहान, अनिल सोलंकी, जितेन्द्र साहू, जुगेन्द्र कश्यप, हिम्मत सिंह, मनोज ठाकुर आदि रहे।
Subscribe to my channel


