भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

भिलाई।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान खुर्सीपार में हुए मलकीत सिंह के हत्याकांड में के 48 घंटे बाद तक एफ.आई.आर दर्ज न करना व कोहका में हुए चंद्रकांत ठाकुर हत्याकांड को लेकर मुख्य रूप से गदा चौक पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के.दौरान जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा पिछले पौने पाँच वर्षों में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है व प्रदेश को अपराध गढ़ बनाया है नशाखोरी से ही अपराध बढ़ रहे हैं! जिस पर लगाम लगाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू असफल साबित हुए हैं! इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिला मंत्री द्वय विजय जायसवाल व बिजेंद्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहन सिंह, विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल व प्रमिला दुबे, जिला मंत्री हर्षल यादव व सौरभ चटर्जी, जिला प्रचार प्रचार मंत्री राहुल झा, जिला शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल संयोजक पी राज व सतीश दुबे, मंडल अध्यक्ष रूप राम साहू, अशोक गुप्ता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गण मनीष पिपरोल, नवीन सिंह व विनय सेन, भारती बेन, सरोज सिंह, सुभाष पंडित, मेहुल ठाकुर, विकास गिरी, रामेश्वर निर्मलकर, प्रेम शंकर पासवान, तरुण सिंह, उत्तम श्रीरांगे, मनोज तिवारी, प्रदीप साहू, सिद्धू आदि रहे।
Subscribe to my channel


