ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में विध्नहर्ता गजानन की धूमधाम से उपासना की

गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा अमांपुर।

कासगंज/अमांपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। भक्तों ने गणेश मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजा-अर्चना की। वही भक्तों ने बैंडबाजों के साथ धूमधाम से गजानन की शोभायात्रा निकाली। श्रीगणेश की प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की गई। भक्तों ने आरती उतारी और प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश से सुख शांति की कामना की। गणेश जी को रिझाने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हे अत्यंत प्रिय मोदक, धुवा, लड्डू, पान, फूल, मेवा, चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही गणपति बप्पा मोरिया, की गूंज सुनाई दी। नगर में जगह-जगह मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही कस्बा के गांधीनगर स्थित मथुराधीश मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से याज्ञाचार्य पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। श्रद्धालुओं ने सुख शांति और विश्व के कल्याण की कामना की। गणेश जी की आरती कर भोग लगाया गया। कस्बे के सराफा बाजार, शास्त्री नगर, इन्द्रानगर नगर, सुभाष नगर, जवाहर नगर, अम्बेडकर नगर, नरायन नगरी, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान के आवास पर भी बैड बाजों व गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाल कर। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, पुष्पेन्द वर्मा, अनुज राघव, विनय प्रताप सोलंकी, दरवेश फौजी, आकाश गुप्ता सर्राफ, गीता गुप्ता, संतोष वर्मा, डाॅ पवन माथुर, मोहित गुप्ता, शिवांशू माथुर, आशुतोष सविता, चीकू सर्राफ, प्रीति सर्राफ, श्यामू सर्राफ, पायल सर्राफ, राखी गुप्ता, अवध भारद्वाज, देवेंद्र गुप्ता, रिषभ साहू, काजल राघव, आरती, गौरा भारद्वाज, नीतू भारद्वाज, शनि गुप्ता, देव गुप्ता, वंशिका, कृष्णा आर्य आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button