ब्रेकिंग न्यूज़

रामप्रकाश गुप्ता को आजाद क्लब ने याद कर दी श्रद्धांजलि

रामप्रकाश गुप्ता को किया गया याद

एटा। श्रीराम लीला आजाद क्लब निधौलीकलां के मैनेजर स्वर्गीय रामप्रकाश गुप्ता को श्रीराम लीला आजाद क्लब के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में उनसे जुड़े संस्मरण बताए गए। श्रीराम लीला आजाद क्लब के नवनियुक्त मैनेजर कुंवर वीर प्रकाश ने कहा कि स्वर्गीय रामप्रकाश गुप्ता ने हमेशा समाज हित के लिए काम किया। उनका योगदान आजाद क्लब हमेशा याद रहेगा। आजाद क्लब के सभी पदाधिकारियों व कलाकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button