ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर गणेश पंडालों में की गई पूजा-अर्चना

गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

कासगंज/अमांपुर। कस्बे में गणेश चतुर्थी के दिन से दस दिवसीय श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर विराजमान गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमाओं के सजे पंडालों में धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। इन दिनों घरों और मन्दिरों में सुबह-शाम भगवान गणेश के गुणगान हो रहे है। शाम होते ही गणेश पंडालों में गणेश जी के आरती के स्वर गूंजने लगते है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन गाए जा रहे है। गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजन कर मोदक, मिष्ठान और फलों से भोग लगाने के साथ संगीतम आरती कर भगवान गणेश के जयघोष लगा रहे है। इन्द्रानगर स्थित गणेश पंडाल में भगवान गणेश को 21 किलो के लड्डू का भोग लगाने के बाद श्रद्घालुओं को लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर कस्बे के गांधीनगर, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर, नरायन नगरी, मथुराधीश मंदिर, साई राम मंदिर में तृतीय दिवस गुरुवार को गणेश पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

Deepak

Related Articles

Back to top button