ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन पुनर्गठन की हुई विषेष बैठक

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन के पुनर्गठन की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह एवं महामंत्री प्रेमपाल सिंह सोलंकी भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष ठाकुर बृजेंद्र सिंह गौर ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह ने कहा की समझ में फैली सभी कुरीतियों पर पुनः विचार विमर्शकर उन्हें सुधारण करने का समय है बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनको अच्छी शिक्षा की व्यवस्था व्यापार की व्यवस्था पर प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान देने की आवश्यकता है इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर क्षत्रिय महासभा के द्वारा उनका स्वागत किया गया केपी सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा के क्षत्रिय समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शराब जैसे व्यसन से दूर रहना चाहिए और एक अच्छे समाज का निर्माण प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर करना चाहिए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने महा पधारे क्षेत्र के सैकड़ो लोगों का अभिवादन किया एवं उन सभी से अपील की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में आने वाले समय में समझ में फैली कुरीतियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें नशा मुक्ति सबसे प्रथम सोपान पर होगा। इस मौके पर रामपाल सिंह प्रधान अवनीश सोलंकी सदस्य जिला पंचायत गौरव सोलंकी मनोज गौड़ चंद्रभान सिंह सोलंकी सहदेव सिसोदिया जसवंत सोलंकी हरिओम सोलंकी अनिल सोलंकी तनुज सोलंकी राम मोहन सिंह कमलेंद्र सिंह धीर सिंह राठौड़ सहित समाज के सैकड़ो की संख्या में की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button