ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनी मोदी के मन की बात

दीपक कुमार। संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण ग्रामवासियों को सुनवाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने पहले से ही मण्डल के पदाधिकारियों को एक एक शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम का प्रसारण 11 बजे से शुरू होते ही सभी बूथों पर कार्यकर्ताओ ने स्क्रीन के सामने बैठकर कार्यक्रम का प्रसारण सुना। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सराय जुन्नारदार बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओ एवम ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन की बात का यह 105 वां संस्करण है इस कार्यक्रम से भारतीय जनता पार्टी के हम सभी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी इस कार्यक्रम में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ऐसे प्रसंगों की चर्चा करते हैं जो हमारे लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय होते हैं। इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, मण्डलमंत्री रामपाल साहू , जितेन्द्र मौर्य,शक्तिकेन्द्र संयोजक जितेन्द्र सोलंकी, अंकित मिश्रा, कर्मवीर सोलंकी, लक्ष्मीकांत दीक्षित, जयकुमार वर्मा, बूथ अध्यक्ष किशोर चौहान, महावीर बघेल, टीकम सिंह, केशव वर्मा, मनोज ठाकुर, दिनेश सोलंकी, देवेंद्र मौर्य, मनोज राघव, राजीव मौर्य, बबलू उपाध्याय, डॉ0 प्रवीन राजपूत,वीरेश कुमार, सत्यप्रकाश बाबा, सोमेश वाल्मीकि, राजू बघेल, सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button