ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:अमांपुर श्रीगणेश महोत्सव में पंडालों गणपति बप्पा की धूम

गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

कासगंज/अमांपुर। कस्बे में 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के छठे दिन रविवार को भक्तों ने गणेश पंडालों में पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। कस्बे के विभिन्न स्थानों पर विराजमान गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमाओं के सजे पंडालों में धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। इन दिनों शाम होते ही गणेश पंडालों में गणेश जी के आरती के स्वर गूंजने लगते है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन गाए जा रहे है। गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजन कर मोदक, मिष्ठान, धुर्वा, लड्डू, पान, फूल, मेवा और फलों से भोग लगाने के साथ संगीतम आरती कर भगवान गणेश के जयघोष लगा रहे है। इन्द्रानगर स्थित गणेश पंडाल में भगवान गणेश को हलुआ का भोग लगाने के बाद श्रद्घालुओं को लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर कस्बे के सुभाष नगर, गांधीनगर, शास्त्री नगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर, नरायन नगरी, मथुराधीश मंदिर, साई राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button