ब्रेकिंग न्यूज़

सैकड़ो भक्तों ने गणेश जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की

दीपक कुमार। संवाददाता

भिलाई /भिलाई। शहर के पावर हाउस मे सिद्धि दाता लाल मैदान गणेराआ उत्सव समिति द्वारा रविवार को  गणेश पंडाल में पूजा-अर्चना कर आरती की गई। शहर मे विभिन्न स्थानों पर विराजमान गणपति बप्पा मोरिया की प्रतिमाओं के सजे पंडालों में धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। इन दिनों शाम होते ही गणेश पंडालों में गणेश जी के आरती के स्वर गूंजने लगते है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। गणेश जी की विधि-विधान पूर्वक पूजन कर मोदक, मिष्ठान, धुर्वा, लड्डू, पान, फूल, मेवा और फलों से भोग लगाने के साथ संगीतम आरती कर भगवान गणेश के जयघोष लगा रहे है। सिद्धि दाता लाल मैदान गणेश उत्सव समिति के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अमित राजपूत धनंजय राजपूत प्रतीक राजपूत सुष्मिता मिश्रा राज वैष्णव अनीता मिश्रा समेत सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button