ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्याओं सुनी
दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा आज के ए (पी जी) कॉलेज मे हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रवेश संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया। इस दौरान प्रान्त सहमंत्री तेजेन्द्र लोधी ने सभी छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना । जिला संयोजक राहुल वर्मा ने सभी कॉलेज के छात्रों को बताया विद्यार्थी परिषद ने हमेशा से ही छात्रों की समस्या सुनकर उनका निदान किया है।
इस दौरान नगर सहमंत्री यश मिश्रा, नगर प्रचार प्रमुख अभिषेक दुबे,नगर आंदोलन प्रमुख ऋषभ ठाकुर,नगर सह आंदोलन हिमांशु लोधी,सार्थक मिश्रा,मर्दुल तिवारी, रितिक साहू,रोहित,अनुज सूर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


