कासगंज:अमांपुर में विविध आयोजनों संग धूमधाम से मनी गांधी व शास्त्री जयंती
धूमधाम से मनाई गांधी व शास्त्री जी की जयंती

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में सत्य व अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कस्बा भर में विविध आयोजनों संग धूमधाम से मनाई गई। समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग ध्वजारोहण कर गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वही प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके विचारों से सीख लेनी चाहिए। लोगों को उच्च विचार तथा स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाये जाने का आह्वान किया। केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत विधायक हरिओम वर्मा संग चेयरमेन चांद अली, ईओ प्रमोद कुमार बैंस के नेतृत्व में सभासदों, नगर पंचायत कर्मियों और सफाई कर्मचारियों ने सब्जी मंडी परिसर, बीआर सी परिसर, प्रचीन शिव मंदिर प्रांगण में श्रमदान कर साफ-सफाई कर गांधी जी व सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने में अपना योगदान दिया।कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राना ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों संग गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपाईयों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर फूल माला चढ़ा कर नमन किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों को मिठाई व फल वितरण किए। इस अवसर पर स्कूल परिसर मेः साफ-सफाई की गई। एस एन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत व प्रधानाचार्य अजय अटल ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मदर टेरेसा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डाॅ जयप्रकाश राजपूत ने शिक्षक गणों के संग गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मक्खन लाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने शिक्षक गणों के संग गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत के द्वारा मरीजों को फल वितरण किए गए।
Subscribe to my channel


