ब्रेकिंग न्यूज़

रामलीला महोत्सव में बनाए रखें व्यवस्था

कोतवाली परिसर में हुई श्रीराम लीला कमेटी की बैठक

कासगंज/अमांपुर । कस्बे के कोतवाली में पुलिस ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें श्रीराम लीला महोत्सव पर होने वाली व्यवस्थाओं पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह ने रामलीला कमेटी के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। रामलीला महोत्सव आयोजन स्थल, रामबरात, मेला, रावण वध, राजगद्दी व शोभायात्रा के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने रामलीला कमेटी को समुचित पुलिस व्यवस्था का भरोसा दिलाया। कमेटी ने प्रभारी निरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करने की मांग की। जिस पर प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह ने कमेटी को सुरक्षा का भरोसा दिया। इस अवसर कमेटी अध्यक्ष दलीप सिंह फौजी, राकेश पाराशर, रामनरायन मित्तल, आचार्य संजय सोलंकी, रूद्रप्रताप सिंह, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष पालीवाल, शीलेन्द सोलंकी, विनीत मित्तल, विनय प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता सर्राफ, वीर बहादुर, गौरव गुप्ता, राहुल जौहरी, अशोक शाक्य, आयुष आदि रहे।

Related Articles

Back to top button